पटना महानगर क्षेत्र प्राधिकार (PMAA)
पटना योजना क्षेत्र को पटना महानगर क्षेत्र घोषित किया गया और पटना महानगर योजना समिति का गठन किया गया। पटना मास्टर प्लान, 2031 के कार्यान्वयन हेतु पटना महानगर क्षेत्र प्राधिकार का गठन किया गया है। बिहार सरकार, बीयूपीडी अधिनियम 2012 की धारा 11 और बीयूपीडी नियम, 2014 के नियम 11 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, प्रस्तावित पटना मास्टर प्लान 2031 के प्रयोजन हेतु पटना योजना क्षेत्र घोषित करने के बाद योजना प्राधिकार का गठन करती है, जिसे पटना महानगर क्षेत्र प्राधिकार के नाम से जाना जाएगा।


